सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh : छेड़खानी की फर्जी सूचना पर मुकदमा दर्ज


आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के टीमलपट्टी गांव के व्यक्ति द्वारा बार-बार डायल 112, एंबुलेंस 108 और जीयनपुर पुलिस के सीयूजी नंबर पर फर्जी सूचना दी जा रही थी। इस मामले में जीयनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर उक्त व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।

जीयनपुर थाने पर तैनात एसआई छुन्ना सिंह बीट नंबर तीन के प्रभारी हैं। टिमलपट्टी गांव निवासी हरि हिंद के मोबाइल से 112 नंबर डायल पर अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पीआरबी 1047 गई। लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। जांच में पता चला कि उक्त कॉलर प्रतिदिन 112 और 108 नंबर पर कॉल कर झूठी सूचना दे रहा है। जबकि पुलिस को मौके पर जांच में ऐसी कोई बात नहीं मिलती। जिससे यह मालूम हुआ कि उक्त युवक द्वारा पुलिस को परेशान करने की नियत से बार-बार ऐसा किया जा रहा है। इस पर कॉलर के विरुद्ध फर्जी सूचना देने पर जीयनपुर थाने में एसआई छुन्ना सिंह ने धारा 182 व 505 (1/बी) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। वहीं कॉलर की सीडीआर निकाली जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं