सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: काशी की तर्ज पर चंद्रमा ऋषि आश्रम पर हुई तमसा आरती

तमसा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, लगे जयकारे

जिले के सभी आलाधिकारी सहित हजारों लोग रहे मौजूद

आजमगढ़। तमसा और सिलनी नदी संगम तट पर सोमवार की शाम को श्री चंद्रमा ऋषि आश्रम ट्रस्ट द्वारा भव्य तमसा आरती एवं भंडारे का आयोजन किया गया। जिले में इस तरह के कार्यक्रम को देखने के लिए वहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान वाराणसी से आए ब्राह्मणों ने तमसा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती उतारी। आरती के दौरान लग रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। 

कार्यक्रम में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीआईजी  अखिलेश कुमार, जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक  अनुराग आर्य सहित जनपद के समस्त अधिकारियों एवं भारी संख्या में आम जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने डिजिटल भव्य पूजन एवं हवन कर किया। इसके बाद  मंडलायुक्त ने चंद्रमा ऋषि आश्रम परिसर में गौ आश्रय स्थल में जाकर गौ पूजन किया और गायों को प्रसाद खिलाया।  मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं आम जनमानस के साथ घाट की सीढ़ियों पर बैठकर एक घंटा से अधिक समय तक भव्य तमसा आरती एवं घाट की सजावट को देखा। इस दौरान डीएम अमृत त्रिपाठी ने कहा कि जनपद आजमगढ़ का यह बहुत प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों एवं यहाँ के संभ्रांत लोगों ने आपस में मिलकर एक छोटा सा आयोजन करने का प्रयास किया है।  एक आयोजन में यहां पांच से 10 हजार लोगों ने भाग लिया है l यहाँ के लोगों में बहुत बड़ी आस्था है जो देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ के तर्ज पर तमसा आरती का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लोग संस्कृति एवं पुराणों तथा इस तीर्थस्थल से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ की तरह ही हिंदुस्तान में तमसा आरती की पहचान बने, यहीं हमारी मंशा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में पर्यटक स्थल के रूप में इसकी पहचान बने। परिसर में नक्षत्र वाटिका भी बनाई जा रही है, घाट को सजाया गया है तथा मंदिर का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे और भव्य एवं शानदार बनाने का प्रयास किया जायेगा। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं