सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: बोर्ड परीक्षा: अनुपस्थित मिले 18 कक्ष निरीक्षक

डीएम ने दिया निलंबन का निर्देश

आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान आजमगढ़ जिले में अनुपस्थित रहे 18 कक्ष निरीक्षकों के निलंबन का निर्देश जारी होने के बाद 34 आंतरिक और बाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान आजमगढ़ जिले में कक्ष निरीक्षकों के अनुपस्थित होने का मामला सामने आया है। बुधवार को अनुपस्थित मिले 18 निरीक्षकों को निलंबन का निर्देश जिलाधिकारी ने जारी कर दिया। डीएम अमृत त्रिपाठी ने बताया कि आजमगढ़ में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के तहत बुधवार की प्रथम पाली हाई स्कूल की परीक्षा में परीक्षा केंद्र गोपाल इंटर कॉलेज डींगुरपुर मठगोविंद मुखलिसपुर आजमगढ़ में कुल 34 आंतरिक एवं बाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। जिसमें बाह्य कक्ष निरीक्षक नेहा सिंह इंटर कॉलेज समदी नरायनगंज, आकांक्षा सिंह इंटर कॉलेज समदी नरायनगंज, प्रिया सिंह वंदेमातरम हाई स्कूल बिटारा, सुमन वंदे मातरम हाई स्कूल बिटारा, अनुराधा सिंह विंध्यवासिनी बालिका इंटर कॉलेज वाजीदपुर, किरन बाला सिंह, रासमनि सिंह, ममता सिंह, उषा सिंह, रीतू सिंह, कंचन सिंह विंध्यवासिनी बालिका इंटर कॉलेज वाजीदपुर, ज्योति सिंह श्री किशनु प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुनीता यादव सद्भावना इंटर कॉलेज डींगुरपुर, सविता उपाध्याय मां जननी इंटर कॉलेज अरांवगुलजार, इंदू तिवारी मां जननी इंटर कॉलेज अरांवगुलजार, यादवेंद्र अरविंद कोइनहां बड़सरा खालसा इंटर कॉलेज, मीरा चतुर्वेदी इंटर कॉलेज समदी नरायनगंज, अंतिमा सिंह इंटर कॉलेज समदी नरायनगंज सहित कुल 18 बाह्य कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित मिले। इस संबंध में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अनुपस्थित पाए गए कक्ष निरीक्षकों को निलंबन की कार्रवाई का निर्देश दिया है। डीएम की इस कार्रवाई से अन्य परीक्षा केंद्रों के कक्ष निरीक्षकों में हड़कंप की स्थिति हो गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं