सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

UP Chunav 2022: थमा चुनाव प्रचार, सात को होगा पूर्वांचल के 54 सीटों पर मतदान


खास लोगों के जरिए मतदाताओं से जुड़ने की जुगाड़ में जुटी पा‌र्टियां
आजमगढ़। आजमगढ़, वाराणसी, सोनभद्र, मऊ, जौनपुर, मीरजापुर, गाजीपुर, चंदौली और भदोही की 54 सीटों पर को सात मार्च को मतदान होगा। शनिवार की शाम से चुनाव प्रचार थम गया। 
 पूर्वांचल में सातवें चरण के मतदान से 48 घंटे पहले शनिवार को शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया। आजमगढ़, वाराणसी, सोनभद्र, मऊ, जौनपुर, मीरजापुर, गाजीपुर, चंदौली और भदोही की 54 सीटों पर सात मार्च को मतदान के लिए तैयारियां प्रशासन ही नहीं सियासी दल भी कर रहे हैं। इसके लिए पूर्व से ही चुनावी रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। आज शाम चुनाव-प्रचार थमने के बाद मतदान के लिए प्रशासन की जिम्मेदारी शुरू हो जाएगी। राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक, मंत्री, नेता सहित अन्य बाहरी लोगों को शहर छोड़ना होगा। अंतिम दिन सभी राजनीतिक दल और प्रत्याशी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। मतदान की तारीख करीब होने से सियासी योद्धाओं की धड़कने भी तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, शनिवार शाम पांच बजे के बाद जनसभा, रोड शो सहित अन्य तरह के चुनाव प्रचार से संबंधित आयोजन नहीं किए जा सकेंगे। ऐसे में प्रत्याशी, समर्थकों और अपने खास लोगों के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने में जुटे हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं