सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

UP Board Paper Leaked: यूपी बोर्ड अंग्रेजी का पेपर लीक, बलिया डीआइओएस निलंबित



आजमगढ़, बलिया  समेत 24 जिलों में परीक्षा रद्द
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश की परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है। बुधवार को दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषयबोर्ड की परीक्षा होनी थी। इससे पहले ही पेपर लीक होने की वजह से प्रदेश के 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई है।  
 उत्‍तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं और बुधवार 30 मार्च को दोपहर दो बजे अंग्रेजी का पेपर होने वाला था। लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले ही उसे रद्द कर दिया गया। बोर्ड ने राज्‍य के 24 जिलों में अंग्रेजी का पेपर कैंसल कर दिया है। दरअसल, इन 24 जिलों में में अंग्रेजी पेपर लीक होने का अंदेशा है। जिन जिलों का अंग्रेजी पेपर रद्द किया गया है, उसमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली शामिल हैं। परीक्षा रद्द होने के बाद अगली तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है। इसके बारे में बोर्ड जल्द ही सूचना जारी कर सकता है।
 बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा को विभाग की मंत्री गुलाब देवी के निर्देश पर निलंबित किया गया है।  शिक्षा निदेशक एवं सभापति माध्यमिक शिक्षा परिषद के विनय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी कर परीक्षा के निरस्त होने की जानकारी दी है। आदेश में यह भी साफ बताया गया है कि इन 24 जनपदों को छोड़कर बाकी जगह पर परीक्षा यथावत आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने जो निर्देश जारी किए हैं उसमें पेपर के जनपद बलिया से लीक होने की आशंका व्यक्त की गई है। जो पेपर लीक हुआ है उनकी पहचान 316 ई डी और 316 ई आई के सीरीज के रूप में की गई है। जिन जिलों में परीक्षा रद्द की गई है, उनमें बलिया, एटा, बागपत, बदायूं, सीतापुर, कानपुर देहात, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़,  गोंडा,  आजमगढ़,  आगरा, वाराणसी, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, शाहजहांपुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, आंबेडकरनगर और गोरखपुर शामिल हैं। शेष अन्य 51 जिलों में परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित होगी। पेपर लीक होने पर यूपी सरकार ने कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। पेपर लीक कांड की जांच एसटीएफ द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

दोबारा कराए जाएंगे 316 ई डी तथा 316 ई आई सीरीज के पेपर 

यूपी बोर्ड की ओर से जानकारी दी गई कि अंग्रेजी विषय की सीरीज-316 ई डी तथा 316 ई आई के प्रश्न पत्र के लीक की आशंका के दृष्टिगत निम्नलिखित 24- जनपदों में उक्त सीरीज के प्रश्न पत्र के वितरण के कारण इन जनपदों के समस्त परीक्षा केन्द्रों की द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है

क्या हैं 316 ई डी तथा 316 ई आई सीरीज? 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा के प्रत्येक पेपर पर एक कोड सीरीज संख्या प्रिंट की जाती है। इसी संख्या के आधार पर परीक्षा में प्रश्न पत्रों का वितरण होता है। सिर्फ बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों को ही यह पता होता है कि किस सीरीज का पेपर कौनसे जिले या किस-किस परीक्षा केंद्र पर होना है। बुधवार को परीक्षा के लिए निर्धारित जाे पेपर लीक हुए हैं उन पर सीरीज-316 ई डी तथा 316 ई आई अंकित थी। इसके आधार पर बोर्ड अधिकारियों ने तुरंत पता लगा लिया कि किस-किस जिले के परीक्षा पत्र लीक हुए हैं। ऐसे सिर्फ उन्हीं के पेपर निरस्त किए गए हैं। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं