सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सूरज ने पांचवीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट फेडरेशन कप में जीता रजत

 


आजमगढ़।। जालंधर, पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नार्थ इंडिया पेंचक सिलाट एसोसिएशन की ओर से आयोजित पांचवी राष्ट्रीय पेंचक सिलाट फेडरेशन कप 2021-22 में जिले के युवा खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने 85-90 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता है। सूरज की इस सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। 
  पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष जसपाल सिंह ने बताया कि बीते 26 से 28 मार्च तक जालंधर पंजाब में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के 30 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में सीनियर व जूनियर लेवल पर प्रतिभाग किया था। आजमगढ़ जिले के बीबीपुर कदीम गांव निवासी युवा खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 से 90 किलो भार वर्ग में जम्मू कश्मीर, राजस्थान व पंजाब के खिलाड़ियों को हराकर रजत पदक जीता है। इस चैंपियनशिप में सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों सहित सशस्र सीमा बलों की टीमों ने भी प्रतिभाग किया था। बताते चलें कि सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने अभी हाल ही में 11 से 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा पूर्व में भी विगत वर्ष कश्मीर में आयोजित नौवीं नेशनल सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया था। यही नहीं वर्ष 2020 में महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित राष्ट्रीय फेडरेशन कप में भी इसी भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2019 में भारतीय पेंचक सिलाट टीम में थाईलैंड में आयोजित विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में कांस्य पदक, मलेशिया व चीन में अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए कर देश का मान बढ़ा चुके हैं। इसी चैंपियनशिप में इनके द्वारा प्रशिक्षित उत्तर प्रदेश सीनियर टीम में शामिल गुलशन राजभर, सूरज यादव ने रजत पदक व अभिषेक यादव ने कांस्य पदक, जूनियर टीम में शामिल आर्यवीर सिंह, अंजलीका यादव, अनुराग कुमार ने स्वर्ण पदक, पूजा यादव व अंकित मौर्य ने कांस्य पदक जीता है। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि अनवरत प्रैक्टिस के बाद मुझे व अन्य खिलाड़ियों को पदक जीतने का अवसर प्राप्त हुआ है। गुरु जसपाल सिंह के सही मार्गदर्शन में अभ्यास करने व माता-पिता का हर कदम पर सहयोग मिलने के कारण यह जीत हासिल हुई हैं।  यह जीत आज़मगढ़ के जनपदवासियों को समर्पित है, आज़मगढ़ का हर युवा खेल से जुड़ें व जनपदवासी उन्हें प्रोत्साहित करते रहें। जल्द ही अपना आज़मगढ़ खेलों के लिए जाना जाएगा। सूरज सहित अन्य खिलाड़ियों की सफलता पर पेंचक सिलाट एसोसिएशन आज़मगढ़ के अध्यक्ष सहजानंद राय, चेयरमैन गौरव अग्रवाल, डा. सीके त्यागी, उपाध्यक्ष पारितोष राय, नितिन गौड़, विद्याधर श्रीवास्तव, संदीप सिंह सोनू, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान, संयुक्त सचिव राजीव प्रताप सिंह गप्पू, शिवम तिवारी, शुभम पांडेय, शुभम तिवारी, विनय प्रजापति, रजनीश श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, केशव सिंह आदि ने बधाई दी है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं