सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Azamgarh: रजत जीतकर जिले में आगमन पर सूरज का जगह-जगह हुआ जोरदार अभिनंदन

रेलवे स्टेशन पर युवा सम‌र्थको ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी में मिष्ठान बांटा
आजमगढ़। जालंधर, पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में नार्थ इंडिया पेंचक सिलाट एसोसिएशन की ओर से और इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के मार्गदर्शन में आयोजित पांचवीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट फेडरेशन कप 2021-22 में उत्तर प्रदेश टीम की तरफ से खेलते हुए सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने 85-90 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीत ‌जिले के साथ प्रदेश का मान बढ़ाया है। जिले में आगमन पर रेलवे स्टेशन सहित जगह-जगह खेल प्रेमियों और समर्थकों ने सूरज को फूल-मालाओं से लाद दिया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर युवा सम‌र्थको ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी में मिष्ठान बांटा।   
  पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ आजमगढ़ के अध्यक्ष सहजानंद राय ने सूरज का स्वागत करते हुए बताया कि बीते 26 से 28 मार्च को पंजाब के जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के 30 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में सीनियर व जूनियर लेवल पर प्रतिभाग किया था। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले के युवा खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने 85 से 90 किलो भार वर्ग में जम्मू कश्मीर, राजस्थान व पंजाब के खिलाड़ियों को हराकर रजत पदक जीता। इस चैंपियनशिप में इनके द्वारा प्रशिक्षित उत्तर प्रदेश सीनियर टीम में शामिल गुलशन राजभर, सूरज यादव ने रजत, अभिषेक यादव ने कांस्य पदक, जूनियर टीम में शामिल आर्यवीर सिंह, अंजलीका यादव, अनुराग कुमार ने स्वर्ण पदक, पूजा यादव व अंकित मौर्य ने कांस्य पदक जीता है। इसी क्रम में अन्य खिलाड़ियों में निखिल श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश सहित जनपदवासी गौरवान्वित हैं तथा आजमगढ़ पहुँचने पर इनका जोरदार अभिनंदन किया गया है। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज ऋषिकांत राय, भाजपा नेता मनोज यादव, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पारितोष राय, विद्याधर श्रीवास्तव, संदीप सिंह सोनू, कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान,संयुक्त सचिव राजीव प्रताप गप्पू, ,विनय प्रजापति,रजनीश श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव,केशव सिंह,उमेश विश्वकर्मा,अजय यादव, चंद्रहास राय भोलू, अक्षत राय, गौरव पाण्डेय, राहुल राव, नवीद खान, सलमान खान, यूसुफ मिर्ज़ा,राहुल श्रीवास्तव, विजय यादव, शुभम श्रीवास्तव ,पार्थ दुबे, कुणाल यादव,अम्बिका राय, नवीन राय ,आशीष राय, दिवाकर गिरी, अभिषेक राय,अभिषेक सिंह पालीवाल, राघवेंद्र मिश्रा लड्डू,प्रियांशु सिंह, पीयूष सिंह, सहित सैकड़ों लोगों ने रेलवे स्टेशन पर कैफ़ियात एक्सप्रेस से पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया।
दीवानी गेट पर अधिवक्ताओं ने सूरज को फूल-मालाओं से लादा
दीवानी कचहरी पर गेट के पर बार एसोसिएशन के मंत्री राजेश सिंह परासर, आनंद श्रीवास्तव, सहमंत्री सचिन सौरभ श्रीवास्तव,सहमंत्री विकास तिवारी, संजीव कुमार सिंह,ज्योति श्रीवास्तव, पीयूष राय,  नवीन चंद अस्थाना, कैलाश पति लाल श्रीवास्तव, तरुण श्रीवास्तव, कुंवर बहादुर सिंह, ऋषभ चतुर्वेदी, प्रिंस श्रीवास्तव, नीरज द्विवेदी, देवेंद्र अस्थाना, राय अनूप कुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही  पहलवान मूर्ति, नरौली, सिविल लाइंस चौराहे, बड़ादेव, शंकर जी मूर्ति पर भी प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया।
खेलों के गढ़ के नाम से जाना जाएगा आजमगढ़ः सूरज 
आजमगढ़। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आजमगढ़ का हर युवा किसी न किसी खेल में जरूर प्रशिक्षित हो व प्रतिभाग करें। यदि युवा आजमगढ़ को जल्द ही खेलों के गढ़ के रूप में जाना जाएगा। यहां के युवाओं को खेल में नए अवसर प्राप्त हो इसके लिए प्रयासरत रहूंगा। जिले के लोगों ने जो सम्मान और प्यार दिया है, इसके लिए उनका आभारी हूं। सा‌थ ही आजमगढ़ के नाम पर लगे आतंकवाद के धब्बे को मिटाने के लिए संघर्ष करता रहूंगा।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं