सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: सीएम बोलेः बुलडोजर से विकास के साथ होगा माफियाओं का सफाया



जिले में सीएम की चुनावी जनसभा
आजमगढ़। जिले में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बहराइच में सालार मसूर गाजी को महाराजा सुहेलदेव ने जिंदा दफनाने का काम किया था। भाजपा ने सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण कराया। यह काम सपा भी कर सकती थी, लेकिन उनके पास इन सबके लिए समय ही नहीं था। अखिलेश यादव की संवेदना विकास और गरीबों के लिए नहीं, बल्कि आतंकियों के साथ थी।
विकास और माफिया के लिए जरूरी है बुलडोजर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां मैं आया तो देखा कि यहां बुलडोजर खड़ा है। प्रदेश के विकास के लिए बुलडोजर जरूरी है, तो माफिया के लिए भी बुलडोजर जरूरी है। शराब माफिया जो गरीबों को मार रहे हैं, उन पर भी बुलडोजर चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और बुलडोजर साथ-साथ चलेंगे, उसके लिए ज्यादा से ज्यादा विधायक चाहिए। आप लोग आजमगढ़ जिले की 10 सीट जिताएंगे।
विदेश भागने की कोशिश में माफिया प्रवृत्ति के लोग
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज से माफिया प्रवृत्ति के तमाम लोग विदेश भागने में लगे हैं। छठे चरण में चौके और छक्के लगे हैं। आप लोग जोरदार छक्का लगाइए कि स्कोर 300 के पार हो जाए। कोरोना काल खंड के दौरान आजमगढ़ की जनता ने भले ही मुलायम सिंह को सांसद बनाया हो या सपा सुप्रीमो अखिलेश को सांसद बनाया हो। कोरोना काल में तीन बार मैं आया। क्या अखिलेश यादव एक बार भी आए। हाल-चाल लेने आए थे।
सपा के पैरों से खिसक रही जमीन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अखिलेश यादव को आजमगढ़ से चुनाव लड़ना चाहिए था, पर उन्हें पता है कि सपा के पैरों तले जमीन खिसक रही है। आजमगढ़ में सपा गठबंधन के लिए कोई जगह नहीं है। इस कारण ऊल-जलूल बयानबाजी कर रहे हैं। आजमगढ़ के नौजवानों के सामने पहचान का संकट किसने खड़ा किया। आजमगढ़ क्रांतिकारियों, साहित्यकारों और ऋषि-मुनियों की धरती रही है। यहां का नौजवान कहीं जाता है, तो उसके सामने पहचान का संकट समाजवादी पार्टी ने खड़ा किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं