सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

आजमगढ़ : दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार, पति ने दर्ज कराया मुकदमा


तलाश में आजमगढ़ पहुंची हरियाणा पुलिस

आजमगढ़ के रहने वाले युवक के साथ हरियाणा से फरार हुई दो बच्चों की मां की तलाश में पुलिस रविवार को आजमगढ़ पहुंची। प्रेमी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। जीयनपुर कोतवाली के नूरूद्दीनपुर गांव निवासी विपिन कन्नौजिया रोजी-रोटी के लिए हरियाणा के पानीपत में रहता था। वहीं उसका दो बच्चो की मां से प्रेम हो गया और चार-पांच दिन पूर्व वह उसे लेकर वहां से फरार हो गया।इस पर महिला के पति ने थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा दर्जकर हरियाणा पुलिस रविवार को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची और प्रेमी-प्रेमिका की तलाश में जुटी हुई है। देर शाम तक हरियाणा पुलिस दोनों को बरामद नहीं कर सकी थी और इधर-उधर पूछताछ में जुटी थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं