सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

आजमगढ़: फर्नीचर की दुकान में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार


फर्नीचर की दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी का रविवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया

आजमगढ़ : जीयनपुर क्षेत्र के सुखपुर मसोना बाजार में गुरुवार की रात फर्नीचर की दुकान के शटर का ताला तोड़कर हुई चोरी का रविवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों के साथ ही चोरी गए माल को भी बरामद कर लिया। पकड़े गए चोरों में राकेश पर विभिन्न थानों में 22 मुकदमें दर्ज हैं। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि राकेश की हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। जीयनपुर कस्बे से सटे सुखपुर मसोना बाजार में फर्नीचर की बड़ी फर्म है। फर्म मालिक सलीम अहमद गुरुवार रात आठ बजे दुकान बंद कर फर्म से सटे अपने मकान में चले गए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा था। कैश काउंटर से 5.51 लाख के अलावा सिलाई मशीन, एलईडी टीवी, कूलर, पंखा सहित लगभग 10 लाख का सामान गायब था। पुलिस ने सीसी टीवी का सहारा लिया तो चोरों को चिह्नित करने में मदद मिल गई। रविवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि रजादेपुर बाजार के पास बाइक सवार तीन संदिग्ध खड़े हैं। पुलिस ने चोरी को अंजाम देने वाले राकेश मल्लाह निवासी राहुल नगर मड़या, रवि निषाद, आयुष कनौजिया निवासी गौरीशंकर नगर को जीयनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तमंचा, जिदा कारतूस, बाइक, चोरी का सामान बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने बताया कि राहुल मल्लाह अंतरजनपदीय चोर है। जिसके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं