सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh:पेटिंग के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक



महिलाओं के हाथों में लगाई मेंहदी और बांटे निमंत्रण पत्र

आजमगढ़। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में बुधवार को विद्यालयों की छात्राओं एवं अध्यापकों सहित अन्य संगठनों ने अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को जागरूक किया। छात्राओं ने महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाई और मतदान-मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया।
निस्वां इंटर कालेज पहाड़पुर, जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिस स्कूल, रियो वर्ल्ड अकेडमी लालगंज, शिब्ली नेशनल इंटर कालेज, ओम प्रकाश मिश्र इंटर कालेज मोलनापुर अहमद बख्श फूलेश, केंद्रीय विद्यालय, ई-शान पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों  ने जिले के विभिन्न बूथों पर जाकर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया तथा मतदान हेतु निमंत्रण पत्र बांटे।  इसी क्रम में ‌प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  इसी के साथ-साथ जनपद के अन्य विद्यालयों के छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा संबंधित विधान सभाओं के अन्तर्गत चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर जागरूक किया गया तथा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को मतदान करने हेतु निमंत्रण पत्र बांटे गये।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं