सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: अहरौला के रुपईपुर में शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार



फरार छह अभियुक्तों पर एसपी ने किया ईनाम घोषित

आजमगढ़। जिले के माहुल में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। मंगलवार की रात अनुज्ञापी की निशानदेही पर पुलिस ने रूपईपुर स्थित एक मकान में संचालित  अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। जहां से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। साथ ही सात को गिरफ्तार किया। जबकि छह मौके से फरार हो गए। 
  एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जहरीली शराब कांड में हिरासत में लिए अनुज्ञापी रंगेश यादव व मो. फहीम से पूछताछ में जानकारी हुई कि रूपईपुर में मो. फहीम के मकान में अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। जहां अवैध शराब बनाने के साथ ही नकली दवा भी बनाई जा रही है। इस पर मंगलवार की रात पुलिस टीम ने मो. फहीम के घर पर छापेमारी की। इस दौरान सात को  गिरफ्तार किया गया, जबकि छह फरार हो गए। मकान से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ ही पैकिंग के उपकरण, बार कोड, शीशी, ढक्कन व काफी मात्रा में नकली कफ सीरफ के अलावा एक मारूति वैन, एक आटो, एक बाइक व एक स्कूटी बरामद किया। मौके पर काफी मात्रा में नकली कफ सीरफ भी बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि फैक्ट्री संचालक नदीम फरार है। उसकी धरपकड के लिए टीम लगी हुई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में रंगेश यादव पुत्र बजरंगी यादव, सूर्यभान यादव पुत्र रामफेर, पुनीत कुमार यादव पुत्र दयाराम, रामभोज यादव पुत्र सुग्रीव यादव, अशोक यादव पुत्र बाबूराम यादव, पंकज यादव पुत्र दयाराम, मोहम्मद फहीम पुत्र सईद शामिल है। वहीं मो. नदीम, मो. कलीम, मो. नईम, मो. सलीम, सहबाज, सलमान फरार है। एसपी ने फरार अभियुक्तों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं