सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सागर पैलेस में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत

आधुनिक सुविधा से सुसज्जित मैरिज हॉल से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ठेकमा। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘सागर पैलेस’ मैरिज हॉल में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत की गई। मैरिज हॉल के संस्थापक राम प्यारे राय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। क्षेत्र में पहले विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सागर पैलेस के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्थान मिल गया है, जहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। सागर पैलेस के संचालन से क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में भी एक अहम पहल हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काम के अवसर मिलेंगे। ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2024 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। निरंतर प्रयासों के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और 11 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश के साथ इसे औपचारिक रूप ...

Azamgarh: जहरीली शराब कांडः नदीम पुलिस मुठभेड़ में घायल

50 हजार का था ईनाम घोषित 

आजमग्रढ़। जिले की पुलिस ने मंगलवार की रात अहरौला थाना क्षेत्र के रुपईपुर गांव में छापेमारी कर अवैध शराब फैक्टरी पकड़ी थी। फैक्ट्री में निर्मित जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसी मामले में पचास हजार रुपये का इनामी व अवैध शराब फैक्टरी का संचालक नदीम पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। 

 जानकारी के अनुसार पुलिस ने मंगलवार की रात अहरौला थाना क्षेत्र के रुपईपुर गांव में छापेमारी कर अवैध शराब की फैक्टरी  पकड़ी थी। इसी फैक्टरी में निर्मित जहरीली शराब पीने से अब तक गई अपनी जान गवां चुके हैं। इस  मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि फैक्ट्री संचालक नदीम अपने तीन भाई और दो अन्य आरोपियों के साथ भागने में सफल हो गए थे। एसपी अनुराग आर्य ने सभी फरार आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। देर रात डीआईजी अखिलेश कुमार ने नदीम व उसके भाइयों पर इनाम की राशि बढ़ाकर 50-50 हजार कर दी। पुलिस की चार टीमें अवैध शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी में लगीं थीं। बृहस्पतिवार की भोर में पांच बजे के आस-पास अहरौला थाना अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फुलवरिया-सोफीपुर मोड़ के पास नदीम से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में अवैध शराब फैक्टरी संचालक नदीम के पैर में गोली लगी, घायलावस्था में उसे  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं