सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: जेई का शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला



करतालपुर स्थित अशोक नगर कालोनी की घटना

जेई देर रात से लखनऊ से लौटा था घर 

आजमगढ़। आवास विकास परिषद के जेई का शव बुधवार की सुबह घर के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। मृतक जेई शहर कोतवाली के करतालपुर स्थित अशोक नगर कालोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था।परिजनों के अनुसार मृतक मंगलवार की रात लखनऊ से लौटा था। भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। उधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

  बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना के बाछापार निवासी पंकज कुमार 39 पुत्र आश्रय दास आवास विकास परिषद में जेई के पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जिले में थी। परिवार सहित पंकज करतालपुर स्थित अशोक नगर कालोनी में अशोक सिंह के मकान में किराए पर रहते थे। पंकज की पत्नी रेखा ने बताया कि मंगलवार को किसी कार्यवश लखनऊ गए थे। रात लगभग सवा दस बजे लौटे तो परेशान थे। पूछने पर कुछ नहीं बताया और खाना खाकर सोने चले गए। बुधवार की सुबह सवा सात बजे के आस-पास जब उठी तो वे कमरे में नहीं थे। इधर-उधर देखा नहीं मिले, जब  बाथरूम पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। बुलाने पर भी अंदर से जब कोई उत्तर नहीं मिला तो जाली से अंदर देखा तो उनका शव फंदे से लटक रहा था। शोर मचाने पर  आस-पास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ शव बाहर निकाला और पोस्ट मार्टम को भेज दिया।  अभी तक जेई के फांसी लगाने की कोई सही वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिवार के लोगों और उनके पहचान वालों से पूछताछ कर रही है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं