सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान के प्र‌ति किया जागरूक

डीएम के निमंत्रण पत्र को ग्रामीणों में किया वितरित

आजमगढ़। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से चल रहा मतदाता जागरूकता अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान प्राइवेट, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों की छात्राओं एवं अध्यापकों, स्वयं सहायता समूह की दीदीयों ने गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं को मेंहदी लगाकर जागकरूक किया। साथ ही आमजन को मतदान के दिन बूथों पर पहुंचने का आह्वान किया। मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में मेहनगर ब्लाक स्थित स्टेपिंग स्टोन पब्लिक स्कूल, लालगंज के खनियरा के रियो वर्ल्ड एकेडमी के बच्चों ने धरहरा बूथ, भगवानपुर में जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिस स्कूल के बच्चों ने चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान के लिए जागरूक किया। इसी क्रम में राजाराम पब्लिक स्कूल सुखीपुर के बच्चों ने चतुरपुर खास, बाबा विश्वनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आमनावे मार्टीनगंज के बच्चों ने उप्रावि सदरूद्दीनपुर में, लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल सोहौली, फरहान कान्वेन्ट पब्लिक स्कूल उदपुर फूलपुर द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत मोहीउद्दीनपुर एवं दत्तापुर तथा उसरहा जलालपुर अम्बेडकरनगर बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु निमंत्रण बांटे गये। महादेवी हायर सेकेण्ड्री स्कूल तिवारीपुर सिधारी द्वारा विस सदर के अंतर्गत प्रावि दूधनारा पर विजिट कर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा 140 मतदान हेतु निमंत्रण बांटे गये। पैराडाइज कान्वेन्ट स्कूल सरायमीर द्वारा विस निजामाबाद के अन्तर्गत मीरपुर ग्राम में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया। बाबा भैरवनाथ जी इंटर कालेज महराजपुर अनवरगंज द्वारा वि0स0 सदर के अन्तर्गत कम्हेपुर बूथ पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे 103 महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु निमंत्रण बांटे गये। मॉ दुर्गावती पब्लिक स्कूल महुजा नेवादा मार्टीनगंज द्वारा वि0स0 दीदारगंज के अन्तर्गत जू0हा0 स्कूल पुरन्दरपुर में चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 42 महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया तथा मतदान हेतु 110 निमंत्रण बांटे गये। इसी के साथ ही एमपी मेमोरियल चिल्ड्रेन स्कूल अतरौलिया, सेन्ट जेवियर्स पब्लिक स्कूल आमनावे मार्टीनगंज द्वारा वि0स0 दीदारगंज के अन्तर्गत निकासीपुर बूथ पर, ई-शान पब्लिक स्कूल रोहुआ मुस्तफाबाद द्वारा वि0स0 मेंहनगर के अन्तर्गत कटरा मेंहनगर में, बाबू संत प्रसाद राय इंटर कालेज रामगढ़ आजमगढ़ द्वारा वि0स0 सगड़ी के अन्तर्गत प्रा0वि0 बछौर खास बूथ पर, सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर द्वारा वि0स0 सदर के अन्तर्गत प्रा0वि0 कनैला करनहट बूथ पर, मॉ दुर्गा जी कान्वेन्ट स्कूल दीदारगंज द्वारा वि0स0 दीदारगंज के अन्तर्गत मालगांव में, सेन्ट जोसेफ इंग्लिस स्कूल द्वारा सुल्तानपुर बूथ पर, रफी मेमोरियल इंग्लिस स्कूल माहुल द्वारा वि0स0 फूलपुर पवई के अन्तर्गत प्रा0पाठशाला रैदा, के साथ-साथ जनपद के अन्य विद्यालयों के छात्रों एवं अध्यापकों द्वारा संबंधित विधानसभाओं के अन्तर्गत चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम के तहत महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर जागरूक किया गया तथा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लोगों को मतदान करने हेतु निमंत्रण पत्र दिया गया।




सर्वाधिक पढ़ीं गईं