सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

आजमगढ़: दो सप्ताह से नहीं हो रहा एक्स-रे, मुश्किल में मरीज


जिला अस्पताल से रोजाना 20 से 25 पीड़ित हो रहे बैरंग

रेडियोलाजिस्ट के हादसे में घायल होने से हो रही परेशानी

बलरामपुर (आजमगढ़) : जिला अस्पताल में होने वाला मेडिको लीगल एक्स-रे करीब दो सप्ताह से बंद है। घायलों को लेकर तीमारदार पहुंचने के बाद बैरंग हो रहे हैं। अव्यवस्था के कारण पीड़ितों को न्याय न मिल पाने की आशंका उठ खड़ी हो गई है। रोजाना 20 से 25 लोगों के निराश लौटने के बावजूद जिम्मेदार व्यवस्था को ठीक नहीं करा पा रहे हैं। इससे लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं