सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेजा

बिलरियागंज। थाना क्षेत्र के खानपुर भगतपट्टी गांव निवासी एक युवक ने बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
 जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना के खानपुर भगतपट्टी गांव निवासी युवक आशीष कुमार 22 पुत्र राधेश्याम ने संदिग्ध परिस्थितियों में बीती रात घर के उपरी तल पर स्थित कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह जब आशीष काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने खिड़की से देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। परिवार के लोगों की चीख-पुकार से आस-पास के लोग भी वहां पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से नीचे उतरवा और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संबंध में मृतक के पिता राधेश्याम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्तमान में उसका परिवार भगतपुर-महाराजगंज रोड पर स्थित मकान में रहता है। बीती रात उसका पुत्र खाना-खाकर उपर स्थित कमरे में सोने चला गया। सोमवार की सुबह जब उसका बेटा आठ बजे तक नहीं उठा तो परिवार के लोग जाकर देखे तो शव फंदे से लटक रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक दो भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वह मोबाइल की दुकान चलाता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।



सर्वाधिक पढ़ीं गईं