सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

मुंबई और गांव में जमीन को लेकर मारी गोली, घायल, गंभीर

नमाज पढ़ने के जाने के दौरान पट्टीदारों ने सरफराज को मारी गोली अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के धौरहरा में सोमवार को फज्र की नमाज पढ़ने जा रहे सरफराज 55 पुत्र हुसैन को जमीन विवाद में पट्टीदार ने गोली मार दी। गोली लगने से सरफराज घायल हो गया, परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।  जानकारी के अनुसार धौरहरा में सोमवार की भोर में सरफराज 55 पुत्र हुसैन नमाज पढ़ने जा रहा था। इस बीच उसके पट्टीदार अनीश पुत्र सगीर ने गोली मार दी। गोली सरफराज के कूल्हे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सरफराज की तहरीर पर अनीश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों पटीदारों के बीच मुंबई और गांव में पुश्तैनी जम...

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ‌का निधन

अंतिम यात्रा में पहुंच सभा के पदाधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि, बताया अपूर्णनिय क्षति

आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष और जनपद के कई शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक अनिल कुमार पाण्डेय का हृदय गति रुकने से आसामयिक निधन हो गया। उनकी पत्नी गीता पाण्डेय रघुपुर ग्राम की प्रधान है उनके निधन की जानकारी मिलते ही ग्राम रघुपुर में शोक की लहर व्याप्त हो गई तथा उनके आवास पर लोगों का तांता लगा रहा। 

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने परिजनों को ढ़ाढस बंधाते हुए कहा कि पंडित अनिल कुमार पाण्डेय के निधन से एक अपूर्णनीय क्षति हुई है। वे शिक्षा जगत के धरोहर थे। राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पाण्डेय ने कहाकि उनके सामाजिक कार्यों  को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शोक जताने वालों में प्रधान हरीश पाठक, प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, मण्डल अध्यक्ष सौरभ उपाध्याय, पूर्व एमएलसी राकेश यादव, अजय कुमार पाण्डेय, बंशीधर पाठक,  अभिषेक पाण्डेय, सर्वानंद पाण्डेय, रमेश सिंह, पंचदेव पाण्डेय, अनिल श्रीवास्तव, डॉ ओके मिश्रा  सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।