सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

मुंबई और गांव में जमीन को लेकर मारी गोली, घायल, गंभीर

नमाज पढ़ने के जाने के दौरान पट्टीदारों ने सरफराज को मारी गोली अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के धौरहरा में सोमवार को फज्र की नमाज पढ़ने जा रहे सरफराज 55 पुत्र हुसैन को जमीन विवाद में पट्टीदार ने गोली मार दी। गोली लगने से सरफराज घायल हो गया, परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।  जानकारी के अनुसार धौरहरा में सोमवार की भोर में सरफराज 55 पुत्र हुसैन नमाज पढ़ने जा रहा था। इस बीच उसके पट्टीदार अनीश पुत्र सगीर ने गोली मार दी। गोली सरफराज के कूल्हे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सरफराज की तहरीर पर अनीश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों पटीदारों के बीच मुंबई और गांव में पुश्तैनी जम...

160 मतदान केंद्रों के 525 बूथों पर होगा निकाय चुनाव का मतदान

निकाय चुनाव की अनं‌तिम सूची हुई प्रकाशित

सात नवंबर तक मांगे गए दावे और आपत्तियां

आजमगढ़। निकाय चुनाव की तैयारियों तेज हो गईं हैं। स्थानीय निकाय निर्वाचन विभाग की ओर से बुधवार को जिले के तीन नगर पालिका व 14 नगर पंचायतों के मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही मतदाताओं और आम लोगों से दावे और आपत्तियां सात नवंबर तक मांगे गए हैं। इनका निस्तारण 12 नवंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची 18 नवंबर तक जारी होगी। वहीं बूथों और मतदान केंद्रों को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है।

 जिले में तीन नगर पालिका है, जिसमें आजमगढ़, मुबारकपुर व बिलरियागंज शामिल है। वहीं 14 नगर पंचायत निजामाबाद, मेंहनगर, अजमतगढ़, जीयनपुर, कटघर लालगंज, सरायमीर, फूलपुर, अतरौलिया, महराजगंज, माहुल, बूढ़नपुर, जहानागंज बाजार एवं मार्टीनगंज में 238 वार्डों के लिए 160 मतदान केंद्र और 525 बूथ तय किए गए हैं। इन निकायों में कुल 447540 मतदाता हैं। इनकी सूची जारी कर बुधवार से ही आपत्तियां और दावे लिए जा रहे हैं। इस बार तीन नई नगर पंचायत का गठन किया गया है। जिसमें बूढ़नपुर, मार्टीनगंज व जहानागंज बाजार शामिल है। शेष पुराने 11 नगर पंचायत व तीन नगर पालिका के मतदाताओं की सूची बुधवार को जारी कर दी गई है। निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने के साथ ही निकाय चुनाव की सियासत तेज हो गई है। माना जा रहा है कि दिसंबर में चुनाव होना तय है। मतदाताओं की सूची के साथ ही वार्डों, मतदान केंद्रों और बूथों की संख्या भी तय कर दी गई है। जिसे 18 नवंबर तक अंतिम रूप देकर राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानीय जेपी ने बताया कि नगरीय निकायों की मतदाता सूची जारी कर दी गई है। निर्धारित प्रपत्र पर नाम बढ़ाने या अन्य संशोधन के लिए आवेदन लिए जा रहे है। इसके साथ ही लोग दावे व आपत्तियां भी दे सकते हैं।

----------------------

निकायवार मतदान केंद्र व स्थलों की संख्या---

निकाय -            वार्ड         मतदान केंद्र         मतदान स्थल         अभ्युक्ति

आजमगढ़ -         25             26                    33                  --

मुबारकपुर -         25             19                    94                  --

जहानागंज बाजार - 16             08                     29                 नई

निजामाबाद -       11             05                     13                 --

सरायमीर -          13             06                     20                 --

फूलपुर -           10            06                     10                 --

माहुल -           11            04                      11                 --

बिलरियागंज -    25           35                      82                विस्तारित

अजमतगढ़ -      11           05                     13                  --

जीयनपुर -         11            04                    11                   --

महराजगंज -      11           05                     11                विस्तारित

मेंहनगर -          12           05                     13                   --

कटघर लालगंज - 15           08                     26                विस्तारित

बूढ़नपुर -         15          08                     17                    नई

अतरौलिया -     11           03                    11                    --

मार्टीनगंज -      16           13                    31                    नई