सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

मुंबई और गांव में जमीन को लेकर मारी गोली, घायल, गंभीर

नमाज पढ़ने के जाने के दौरान पट्टीदारों ने सरफराज को मारी गोली अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली के धौरहरा में सोमवार को फज्र की नमाज पढ़ने जा रहे सरफराज 55 पुत्र हुसैन को जमीन विवाद में पट्टीदार ने गोली मार दी। गोली लगने से सरफराज घायल हो गया, परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।  जानकारी के अनुसार धौरहरा में सोमवार की भोर में सरफराज 55 पुत्र हुसैन नमाज पढ़ने जा रहा था। इस बीच उसके पट्टीदार अनीश पुत्र सगीर ने गोली मार दी। गोली सरफराज के कूल्हे में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सरफराज की तहरीर पर अनीश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों पटीदारों के बीच मुंबई और गांव में पुश्तैनी जम...

Azamgarh: लापता किशोरी का 13 दिन बाद भी पता नहीं लगा सकी पुलिस

आजमगढ़।  माहुल कस्बे से 11 अगस्त को गायब किशोरी का पता लगाने में पुलिस को 13 दिन बाद भी विफलता ही हाथ लगी है। एक वार्ड की किशोरी 11 अगस्त को सुबह अपने घर से किसी काम से बाजार के लिए निकली थी। जब शाम तक घर नहीं लौटी, तो उसकी मां ने इसकी सूचना माहुल पुलिस चौकी पर दी। आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद यह पता लगा कि उसकी पुत्री को एक व्यक्ति अपहृत करके ले गया है। उसके बाद किशोरी की मां ने 16 अगस्त को अहरौला थाने पहुंचकर पुत्री के गायब होने और इसके जिम्मेदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने उसी दिन मुकदमा दर्ज कर लिया। गायब किशोरी के स्वजन का कहना है कि पहले तो पुलिस हीलाहवाली करती रही और काफी मशक्कत के बाद मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी सहित किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।