सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बारिश बनी जानलेवा: लालगंज में दीवार ढहने से एक की मौत

अहरौला में बारजा गिरा चार घायल, पवई में कच्चे मकान की दीवार गिरी आजमगढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बृहस्पतिवार को अहरौला, लालगंज और पवई में बारिश के कारण तीन अलग-अलग हादसे हुए। इनमें लालगंज में कच्ची दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अहरौला में मकान का बारजा गिरने से चार लोग घायल हो गए। पवई में कच्चे मकान की दीवार ढहने से बड़ा हादसा टल गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा फुलवरिया बाजार में इकबाल पुत्र माजिज के दो मंजिला मकान का बारजा अचानक गिर पड़ा। नीचे संचालित जनरल स्टोर पर उस समय ग्राहक मौजूद थे। हादसे में एक ग्राहक और उसकी माता को हल्की चोटें आईं, जबकि इकबाल के साडू अकबर की पुत्रियां रेशमा समेत दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बारजा गिरने से जनरल स्टोर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दुकानदार को लगभग 50 हजार रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उधर, लालगंज थाना क्षेत्र के बेरवा विशंभरपुर गांव में लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई...

UP Desk : आजमगढ़ के जेलर-डिप्टी जेलर समेत 4 सस्पेंड

मंगलवार को डीएम और एसपी ने की थी छापेमारी

बरामद हुए थे 12 मोबाइल और 97 पुड़िया गांजा

लखनऊ। डीजी जेल आनंद कुमार ने बुधवार को जिला जेल आजमगढ़ के जेलर रविंद्र सरोज, डिप्टी जेलर श्रीधर यादव तथा दो बंदीरक्षकों अजय वर्मा व आशुतोष सिंह को निलंबित कर दिया। बता दें कि आजमगढ़ के डीएम और एसएसपी द्वारा मंगलवार को जिला जेल में मारे गए छापे में मोबाइल एवं अन्य अवैध वस्तुएं बरामद होने के मामले में चारों को प्रथमदृष्ट्या दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

 डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य ने जेल में 26 जुलाई को छापेमारी की थी। 12 मोबाइल और चार्जर, 97 पुड़िया गांजा और LED टीवी की बरामदगी हुई थी। जिला प्रशासन ने आठ बंदियों के विरुद्ध जिले के सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों में राकेश राय, शेषधर यादव, मनीष सिंह, कमलेश, प्रकाश जायसवाल, अरविंद यादव और दो अज्ञात हैं। इस छापेमारी में 18,348 रुपए भी मिले थे।  बताते चलें कि जिला प्रशासन ने 17 मार्च 2019 को जब जिला कारागार में तत्कालीन डीएम शिवाकांत द्विवेदी और एसपी त्रिवेणी सिंह ने छापेमारी की थी। उस दौरान 37 मोबाइल, चार्जर और बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई थीं। इस छापेमारी में पूर्व मंत्री अंगद यादव के पास पांच फोन, पूर्व विधायक सुरेंद्र मिश्रा के पास से चार फोन, एआईएमआईएम के पूर्व जिलाध्यक्ष कलीम जामई के पास से तीन फोन बरामद हुए थे। इसी क्रम में वर्ष 2018 में जेल के भीतर से चल रहा था पूर्व मंत्री अंगद यादव का फेसबुक एकाउंट का स्क्रीन शॉट। साल 2018 में आजमगढ़ की जेल में बंद रहे पूर्व मंत्री अंगद यादव जेल से ही अपना फेसबुक एकाउंट चलाते थे। 14 नवंबर 2018 को अंगद यादव को लोगों को शुभकामनाएं देने और बधाई देने वाला मैसेज वायरल हुआ था। 26 दिसंबर 2016 को हुई छापेमारी में बड़ी संख्या में मोबाइल, चार्जर, लाइटर, तंबाकू, गुटखा और आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई थी। इसके अलावा 26 मई 2015 को जेल में की गई छापेमारी के दौरान जेल में 58 फोन मिले थे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं