सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Gorakhpur: युवती के सिर पर किए इतने वार, पीएम में भी नहीं हो सकी गिनती

एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने दिया भयानक वारदात को अंजाम

गोरखपुर। खोराबार के रायगंज में आलोक पासवान नृशंस हत्या करने की नीयत से ही गया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसने धारदार हथियार (बांका) से ताबड़तोड़ वार किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खून लगा बांका बरामद कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी पर दो अलग-अलग केस दर्ज कर किया है। पहला मृतक गामा के भतीजे केशव की तहरीर पर हत्या की धारा में तो दूसरा पुलिस ने हत्या की कोशिश और लूट की धारा में दर्ज कराया है।

  खोराबार थाने में गामा के भतीजे केशव ने दी तहरीर में लिखा है कि मेरी चचेरी बहन प्रीति को गांव में रहने वाला आलोक पासवान पसंद करता था। आए दिन वह परेशान करता था। सोमवार को चाचा गामा, चाची और बहन प्रीति के साथ मेरे घर बहन के मटकोड़वा में आ रहे थे। अभी वह रामदवन के घर के पास पहुंचे थे कि आलोक ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने इसी तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। वहीं, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने दी तहरीर में लिखा है कि आला कत्ल बरामद करने के लिए आरोपी आलोक को लेकर गांव में गए थे। इस दौरान उसने पिस्टल छीनकर फायर की कोशिश की। जान बचाकर पुलिस वालों ने जवाबी कार्रवाई की। इस तहरीर पर हत्या की कोशिश और पिस्टल छीनने की धारा में केस दर्ज किया गया है। उधर, पुलिस ने दो बांका बरामद किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आलोक दोनों हाथ से बांका चला रहा था। खोराबार के रायगंज में प्रीति और उसके पिता-माता का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की दो टीम ने किया है। पूरे पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। पोस्टमार्टम में प्रीति के सिर पर इतने वार मिले हैं कि उसे गिना ही नहीं जा सकता। पूरा सिर फटा पाया गया। वहीं, पिता गामा के सिर पर चार और मां के सिर व गर्दन के पास तीन जगह गहरे घाव मिले हैं। पोस्टमार्टम से साफ है कि आलोक पासवान का मकसद बेरहमी से हत्या करना था। जिस तरह से उसने प्रीति को मारा है, उससे आलोक का गुस्सा झलक रहा था। खोराबार के रायगंज, बंगला चौराहा निवासी गामा निषाद सोमवार को पत्नी संजू और बेटी प्रीति के साथ अपने भाई रामा निषाद के घर जा रहे थे। रामा की बेटी के मटकोड़वा में शामिल होना था। इसी दौरान रास्ते में आलोक ने बांका से हमला कर तीनों को मौत के घाट उतार दिया था। वारदात के बाद वह थाने पहुंचकर खुद ही हत्या करने की बात भी स्वीकार कर ली थी। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्वनोई ने कहा कि आला कत्ल पुलिस ने बरामद कर लिया है। आलोक पर मृतक के भतीजे और पुलिस की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं